फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की गलत नीतियों के विरोध में संविदा बिजली कर्मी हड़ताल जारी किए हैं। गुरुवार को संविदा कर्मचारियों ने शहर में यमुना रोड स्थित मंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हर हाल में अपना हक लेने को हुंकार भरी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों के साथ मौजूद संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की गलत नीतियों के विरोध में संविदा कर्मचारी सात सितंबर से लगातार आंदोलन चला रहा है। कहा कि पावर कारपोरेशन को हर हाल में उनकी मांगों को पूरा करना होगा। इस मौके पर जिलामंत्री यतींद्र कुमार ने कहा कि शासन की ओर से स्थायी रिक्तियां न निकाले जाने से अधिकांश विभाग संविदा कर्मचारियों के मजबूत कंधों के सहारे चल रहे हैं।
इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों के हितों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। कहा कि संविदा कर्मचारी सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री को हमारी मांगों पर हर हाल में विचार करके पूरा करना चाहिए। बताया कि 19 नवंबर को सुबह 10 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जो मांगे पूरी होने तक निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें