फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल नोडल प्रभारी ने कम धान खरीद पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में धान खरीद शुरू हुए 18 दिन बीत चुके हैं। मगर लक्ष्य के सापेक्ष महज एक फीसदी खरीद हो सकी है। मंडल नोडल प्रभारी ने कम धन खरीद पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरीफ धान खरीद विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में एक नवंबर से धान खरीद चालू है। इस बार 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें अब तक 44 क्रय केंद्रों में 16 केंद्रों पर खरीद शुरू हो सकी है। 120 किसानों से 579.49 मीट्रिक टन धान ही खरीदा की जा सकी है। किसानों को 46 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है। कानपुर मंडल के धान खरीद नोडल प्रभारी वी चंद्रकला ने धान खरीद की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई है और जिले के अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
इधर, सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। वहीं मंडी में आढ़तों पर धान के ढेर लगे हैं। शहर की गल्ला मंडी का आलम यह है कि आढ़तों के अलावा मंडी के मुख्यमार्गों व मैदान में युद्धस्तर पर धान की खरीद चालू है। शहर की गल्ला मंडी में स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर 18 किसानों ने करीब एक हजार क्विंटल धान बेचे हैं।
विज्ञापन

ई-पॉप मशीन में खराबी से खरीद बाधित
अधिकारियों के अनुसार शासन ने ई-पॉप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ पर्चेज) मशीन के माध्यम से धान खरीद करने के निर्देश हैं। ई-पॉप मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। वर्तमान में 44 में 14 ई-पॉप मशीन दुरुस्त हैं। बाकी मशीनों को दुरुस्त कराने की कवायद चल रही है।
खरीद पर मौसम की भी मार
मौसम की बेरुखी से भी इस बार धान खरीद प्रभावित हो रही है। बीते माह बारिश व आंधी से पकी खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई थी। कई जगह पर जलभराव से धान की गुणवत्ता प्रभावित हुई। क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है कि धान के दाने की गुणवत्ता खराब होने के साथ नमी आदि के कारण भी खरीद जोर नहीं पकड़ रही है।
धान खरीद में तेजी लाने के लिए खरीद केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। ई-पॉप मशीन में कमी थी, जिसे शुक्रवार तक दुरुस्त करा लिया जाएगा। 44 क्रय केंद्र शुरू हो गए हैं। जिसमें 16 केंद्रों से 579.49 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। -सुधांशू शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें