फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंवाद में सपाइयों ने लिया जीत का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सपा सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की बात कही। विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने वादे खूब किए और अब दावे कर रही है। मगर जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। हर वर्ग सरकार से परेशान हैं। कहा, सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। रुकमणी देवी निषाद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा ने ठोस कदम उठाए।
महिलाएं सपा के साथ हैं। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और कार्यक्रम संयोजक पल्लवी पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव, रचना सिंह, अवधेश भदौरिया आदि ने संबोधित किया। प्रभाकर पांडेय, आछेलाल पाल, रामसिंह यादव, अकील अहमद, शिव सिंह पाल, सुमन दिवाकर, अमित यादव, हिमांशु पाल, हाफिज सत्तार, श्याम बाबू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें