फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल : राजा भइया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का जिला आगमन पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्तादल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रदेश में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन

जनभावनाओं को ध्यान में रखकर पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण के उद्देश्य से जन संकल्प यात्रा शुरू की है। विधानसभा के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। दिल्ली का रास्ता भी यूपी से होकर जाता है।
इन्होंने किया स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष नितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में दयालपुर के पास स्वागत किया गया। अमरदीप ढाबा पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह राजावत के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया। अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे समेक इसकी सीमा पर शोभित तोमर, माधव राजावत, राजवीर सिंह, शिवपाल, शिवा सिंह अभिषेक चौहान, अमन कुमार आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामा धर्म कांटा पर मयंक दुबे, गुल्लू दुबे, अभिनव पोरवाल, मोहित सेंगर ने राजा भइया का स्वागत किया। अमित दुबे, रानू, शिवम चौहान, विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें