फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर भसोरा पुल के पास बुधवार को मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आक्रोशित परिजन एक दरोगा को जिम्मेदार ठहरा कर कार्रवाई की मांग करते रहे थे। परिजनों की एसपी से फोन पर हुई बात के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार को हमीरपुर गांव निवासी बाइक सवार सौरभ सेंगर उर्फ मून्नू सिंह (40) कार की चपेट में आकर घायल हो गए थे। हादसे की जानकारी पर पहुंचे दरोगा राजेश सिंह ने उसे मृत बता शव शवगृह भिजवा दिया था। गुरुवार को इसी बात से नाराज परिजनों ने दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि दरोगा ने सब जानते हुए भी शव को लावारिस समझकर शवगृह में भिजवा दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा। वहीं मृतक के गले में पड़ी सोने की चेन व हाथों से अंगूठी भी गायब होने की बात कही।
मामला बढ़ता देख बिधूना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस बीच जब थाना प्रभारी ने एसपी से मृतक के भाई जय प्रकाश सेंगर की फोन पर बात कराई। जिस पर एसपी ने आक्रोशित परिजनों को न्याय देने का आश्वसान दिया। तब जाकर जाम खुला। दरोगा के खिलाफ मृतक के भाई ने तहरीर दी है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें