फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सिटी जाने वाले मार्ग के गड्ढ़ों की शुरु हुई मरम्मत

विज्ञापन
प्लास्टिक सिटी जाने वाले मार्ग पर गड्ढ़ों को दुरस्त करती जेसीबी मशीन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। प्लास्टिक सिटी जाने वाले मार्ग पर जल्द ही सफर सुगम होगा। सोमवार को मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई। इस पर व्यापारियों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां के हालात देखकर उद्यमियों की समस्याएं भी जानी थीं। जिलाधिकारी ने कहा था कि जल्द समस्याएं दूर कराई जाएंगी। परियोजना के बीच का मुख्य दो किलोमीटर फोर लेन मार्ग जर्जर है।
विज्ञापन

ये औरैया-कंचौसी मार्ग के बीच का हिस्सा है। जिसको दो साल पहले यूपीएसआईडीसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया था। लेकिन वर्तमान में इस पर चलना दूभर है। सड़क पर कई स्थान पर गहरे गड्ढ़ों के कारण आए दिन वाहन स्वामी गिरकर घायल हो रहे थे। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की थी। सोमवार से इन गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें