फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया डीएम आवास में जन्मी बछिया, नाम रखा नंदिनी, डीएम ने ट्वीट कर नए सदस्य के आगमन पर जताई खुशी

Mon, 25 Jan 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
डीएम सुनील कुमार वर्मा अपनी पुत्रियों स्तुति व शिवांगी के साथ बछिया नंदनी को खिलाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया डीएम आवास पर रविवार को गाय ने बछिया को जन्म दिया। उनके बच्चों ने बछिया का नाम नंदिनी रखा है। डीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी और फोटो साझा की। परिवार में नए सदस्य के आगमन पर खुशी जताई।
विज्ञापन


ट्वीट में डीएम औरैया सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को हमारे परिवार में एक और सदस्य का आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी गाय गौरा ने बछिया को जन्म दिया है।

गाय और बछिया दोनों स्वस्थ हैं। डीएम ने बताया कि गौरा ने बछिया को रविवार सुबह चार बजे जन्म दिया। बछिया को देख उनकी बेटियां स्तुति व शिवांगी सुबह से ही काफी खुश हैं। उसके साथ खेल भी रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें