फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी, 216 के चालान

Mon, 27 Oct 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर स्टंट कर रहे 216 दो पहिया चालकों को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने अभियान चलाते हुए इनका चालान किया है। जबकि चार पहिया वाहन में काली फिल्म लगाने पर 31 व जाति सूचक शब्द लिखने पर 146 वाहनों पर रविवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस व परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसके बावजूद आकड़ों में कमी नहीं आ रही है। वर्ष 2025 में जनवरी से अक्तूबर माह में अभी तक हुई 558 मार्ग दुर्घटनाओं में 478 लोग घायल हो चुके हैं। जबकि 309 लोगों की मौत हो चुकी है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है।

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने के साथ दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। नियमों के अनदेखी पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बाइक से स्टंट करने वालों, तेज रफ्तार में चलने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। लोगों को यातायात नियमाें का पालन करते हुए चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बताया कि रविवार को जिले में अलग अलग स्थानों पर स्टंट करने वाले 216 लोगों पर कार्रवाई की गई है।सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन पर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें