फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को मदद करने गई एसडीएम से अभद्रता, पुलिस कर्मियों से हाथापाई

विज्ञापन
बवाल काटने वाले को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ा किशोर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा में राहत सामग्री लेकर पहुंचीं एसडीएम व तहसीलदार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीन दिन बाद मदद मिलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच शराबी युवक ने एसडीएम से अभद्रता की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर नशेबाज को छुड़ा लिया। एसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
शुक्रवार को एसडीएम अजीतमल विजेता, तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्वकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जुहीखा लंच पैकेट व पानी का टैंकर लेकर गईं थीं। इसी दौरान ग्रामीण तीन दिन बाद मदद मिलने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस बीच बहनोई के घर रह रहे काशीपुर थाना शिवली कानपुर देहात निवासी सतेंद्र सिंह ने शराब के नशे में एसडीएम से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

ये देखकर अयाना थानाध्यक्ष नवीन कुमार उसे पकड़कर जीप में बैठाने लगे। इससे नाराज महिलाएं और ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और हाथापाई कर नशेबाज को छुड़ा ले गए। पुलिस की कुछ महिलाओं से हाथापाई हुई तो लोगों ने जीप के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। एसडीएम के साथ पुलिस कर्मी बिना राहत सामग्री बांटे लौट गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अजीतमल विजेता ने बताया कि उनका स्वास्थ्य नहीं ठीक है, वह बात करने की स्थिति में नहीं है। वहीं एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि गांव गई टीम के साथ अभद्रता की जानकारी मिली है। हंगामा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें