फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की गुणवत्ता जांचेगी एफटीके यूजर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए पांच-पांच महिलाओं की फील्ड टेस्ट किट(एफटीके) यूजर टीम तैयार की जाएगी। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर यदि पानी की गुणवत्ता में खामियां मिलीं तो जल निगम विभाग उसमें सुधार के प्रयास करेगा।
विज्ञापन

टीम गांवों में जाकर वहां के जल स्रोतों का पानी लेकर उनकी जांच करेगी। जिसकी रिपोर्ट डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे एक क्षेत्र विशेष में पानी की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। खामियां होने पर पानी को उपयोगी बनाए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। इसके लिए विभाग को अभी तक चार ब्लाकों औरैया, बिधूना, एरवाकटरा व सहार ब्लाक से 83 महिलाओं की सूची मिल चुकी है। महिलाओं को जांच के लिए विशेष ट्रेनिंग की जाएगी। जल जांचने के यत्रों के बारे में भी बताया जाएगा। टीम को यंत्र भी दिए जाएंगे।
एफटीके यूजर की टीम बनाए जाने को अब तक चार ब्लॉकों से 83 महिलाओं के नाम प्राप्त हो गए हैं। इनकी सूची शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट अपलोड करने के एवज में 20 रुपये प्रति स्रोत दिया जाएगा। इस काम के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, अध्यापिकाओं को सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा अभी तीन ब्लॉकों की सूची आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके तिवारी, जल निगम लैब प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें