फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ब्लाक के ग्राम पंचायत सेऊपुर में बन रहे पंचायत भवन में पीली ईंट और डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन मानक के अनुसार न बनाए जाने और घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए तेजी से कदम उठा रही है। यूपी में पहली बार लगभग सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और किसानों को उनका अपना पंचायत भवन मिलने जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो। उनको बुनियादी सुविधाएं मिलें। सड़क निर्माण, जल प्रबंधन, सिंचाई में आने वाली दिक्कतें दूर हों। ग्राम पंचायतों की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत भवनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन अफसर शासन की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं।
अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेऊपुर में बन रहे पंचायत भवन में शुरू से ही घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। लाखों की लागत से बनने वाले पंचायत भवन में एक बैठक हॉल, दो कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, बरामदा और शौचालय का निर्माण कराया जाना है। ग्राम पंचायत सचिव ने आवेश कुमार ने बताया कि काम की मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर डस्ट और घटिया ईंटों से निर्माण हो रहा है तो तुरंत बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें