फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा पड़ा बंबा, परेशान किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। अजीतमल तहसील क्षेत्र के कई बंबे सूखे पड़े होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। किसानों ने बंबों की सफाई करा कर पानी छोड़े जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई का मुख्य साधन बंबे व रजबहे हैं। दिनों विभागीय अनदेखी और लापरवाही के चलते सूखे पड़े हैं। घास व झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

पानी न छोड़े जाने से मिलक, साफर, सेऊपुर, बरीपुरा, हविलिया, शहिदपुर, टडवा, ऐल्चीनगर, विलावा, अमिलिया समेत दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघे में खड़ी सरसों की सिंचाई व पलेवा नहीं हो पा रहा है। किसान अभिषेक, गुड्डू दीक्षित, ज्ञान सिंह, हरिश्चंद, रामचंद्र आदि ने बताया कि वह सिंचाई के लिए वह मंहगे दामों पर निजी नलकूपों का महीनों से सहारा ले रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें