फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनुपस्थित 10 शिक्षकों का एक दिन का रोका वेतन

Tue, 18 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो17एयूआरपी 40- प्राथमिक विद्यालय जैनपुर में हैडमास्टर से जानकारी लेते बीएसए अनिल कुमार। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बीएसए व बीईओ की अगुवाई में औरैया ब्लाक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच शिक्षक व पांच शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं एक शिक्षिका 16 सितंबर 2016 से लगातार अनुपस्थित चल रही थी। विभाग ने बिना सूचना गैरहाजिर चल रही शिक्षिका की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुपस्थित मिले शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
ब्लॉक औरैया के 29 विद्यालयों में सोमवार को बीएसए अनिल कुमार व सदर बीईओ जगदीश कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम बीईओ ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बीईओ औरैया दीपक कुमार ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय जैतपुर में एक शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन

बीईओ सहार दाताराम के विद्यालयों के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय भड़ारीपुर में दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआपुर में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। बीईओ सपना सिंह द्वारा किए गए पांच विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कंपोजिट हंसुलिया में एक शिक्षामित्र व बीईओ अवधेश सोनकर द्वारा चेक किए गए तीन विद्यालयों में भाग्यनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बम्होरी में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन

वहीं, बीईओ एरवाकटरा वीरेंद्र पांडेय ने चार व बीईओ मुख्यालय जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने छह स्कूलों का निरीक्षण किया। बीईओ मुख्यालय के पीएस क्योंटरा निरीक्षण के दौरान शिक्षिका मोनिका अग्रवाल 16 सितंबर 2016 से अनुपस्थित पाईं गईं। बीईओ ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षक पूरी तत्परता के साथ समय से विद्यालय में पहुंचकर शिक्षण कार्य में रुचि लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने अथवा शिथिलता मिलने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें