फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के पास बने पानी भरे गड्ढे में गिर कर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा(औरैया)। खेत पर बकारियां चराने गया वृद्ध पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी विक्रम पाल (70) बकरियां लेकर खेत गए थे। बकरियां चराते समय उनका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन जब तक वृद्ध को निकालने की कोशिश करते, उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने प्रधान से गहरे गड्ढे की भराई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें