फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से जितेंद्र और कांग्रेस मनोज, सरिता समेत पांच ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में नामांकन के दौरान सपा-कांग्रेस समेत पांच पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद निर्वाचन अधिकारियों के इंतजार के चलते 11 बजे के बाद से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के चलते प्रत्याशी के साथ निर्धारित दो लोगों के अलावा अन्य कोई भी कार्यकर्ता साथ में नामांकन स्थल तक नहीं जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को मुहूर्त अच्छा मानने के कारण समाजवादी पार्टी से सदर सीट के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। इससे पहले ककोर मुख्यालय के पास स्थित सपा कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हुए।
इसके साथ ही औरैया सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता ने प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच दिबियापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा बिधूना से जन अधिकार पार्टी के संजीव कुमार व किसान मजदूर बेरोजगार संघ के प्रत्याशी अमर दीप ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के चलते प्रत्याशी के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट के बाहर छोड़ा। शनिवार को पांच पर्चे बिके। जिसमें बिधूना विधानसभा सीट के लिए तीन व दिबियापुर विधानसभा सीट के लिए दो पर्चे बिके। वहीं, दिबियापुर से भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह व सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने नामांकन का एक-एक सेट और दाखिल किया।
सरिता दोहरे के पास 11 हजार की नकदी
सरिता दोहरे हाईस्कूल पास हैं। उनके पास तीन लाख 11 हजार रुपये की नकदी है। पति के पास 32 हजार रुपये नगद है। ढाई किलो चांदी, 500 ग्राम सोना, चल-अचल संपत्ति सात लाख 89 हजार 920 रुपये की है। पति के पास 10 लाख 93 हजार 125 रुपये हैं। एक लक्जरी कार है।
जितेंद्र दोहरे पर सात लाख का कार लोन
जितेंद्र दोहरे परास्नातक पास हैं। उनके पास दो लाख रुपये नकद हैं। पत्नी के पास 50 हजार की नकदी है। राइफल भी है। राष्ट्रीय बचत बैंक के तहत डाकघर में 16 हजार रुपये की पालिसी है। 45 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 275 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी है। कुल चल-अचल संपत्ति 38 लाख 75 हजार 742 रुपये की है। सात लाख रुपये खुद के ऊपर कार का बैंक लोन है।
मनोज कुमार के पास दो एकड़ जमीन, 50 हजार नकद
मनोज कुमार स्नातक हैं। उनके पास 50 हजार की नकदी है। आधा एकड़ जमीन दो लाख रुपये कीमत की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी संपत्ति में कोई भी ब्योरा दर्ज नहीं किया है।
किसानी करते हैं अमर दीप
अमर दीप ने स्नातक तक पढ़ाई की है। उनके पास 40 हजार रुपये नकद हैं। पत्नी के पास 20 हजार रुपये की नकदी है। 400 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट है। अपने को उन्होंने किसानी करना बताया है।
संजीव कुमार के पास आधा एकड़ जमीन
संजीव कुमार ने एमकॉम तक पढ़ाई की है। उनके पास एक लाख रुपये व पत्नी के पास भी एक लाख रुपये की नकदी है। प्रत्याशी के पास 15 ग्राम व पत्नी के पास 25 ग्राम सोना है। प्रत्याशी के पास आधा एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें