अजीतमल। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शनिवार को टोल प्लाजा अनंतराम पर निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक वाहन चालकों ने पंजीकरण कराया।
एनएचएआई के निर्देश पर इस शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल के डॉ. रोहित कुमार, डॉ. सिद्धार्थ, सोनाक्षी राजपूत, प्रेमनारायण, टोल प्लाजा के पैरामेडिक स्टाफ डॉ. छेदी प्रसाद, कृपाशंकर ने लोगों का ब्लड प्रेशर, फीवर व अन्य बीमारियों की जांच की। विशेष रूप से सभी के नेत्रों की जांच की गई। टोल प्लाजा के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि 22 अप्रैल से चार मई तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया था। जिसमें निशुल्क जांच के साथ दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान ज्वाइंट एजीएम कैलाश नारायण सिंह, आरपीओ जितेंद्र वर्मा, अनिल कुमार सिंह, धीरज कुमार, रमाकांत आदि मौजूद रहे। (संवाद)