फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का शोषण होने पर चुप नहीं बैठेगा यूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की भाग्यनगर ब्लॉक के शिक्षकों की मासिक बैठक बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में हुई। बैठक में यूटा पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को बीएसए व बीईओ से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण बंद न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैठक में औरैया रत्न से सम्मानित यूटा ब्लाक उपाध्यक्ष रश्मि सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षक पूरी लगन और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों की वजह से अधिकारी, कर्मचारी व एनजीओ के लोग बेसिक शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। शोषण बंद नहीं हुआ तो यूटा शिक्षक हित में आंदोलन करेगा।
यूटा मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि शिक्षकों के शोषण पर यूटा टीम उनके साथ हर समय तैयार रहेगी। बैठक में शिक्षकों ने रुके वेतन, एरियर व बीआरसी पर बन रहे आधार कार्ड में आ रही दिक्कतों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इस दौरान आलोक, सत्येंद्र त्रिपाठी, विनय वर्मा, ज्ञान प्रकाश बाथम, मुहीत सिद्दीकी, मनोज राठौर, प्रदीप, दीपक गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, मुर्शिद सिद्दीकी, संदीप गुप्ता, शिवेंद्र कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, कल्पना पोरवाल, विनीत चौकसे, रजनीश कुमार, राघवराम, नाथूराम कुशवाहा, शिव प्रताप सिंह, नीतू कटियार, चित्रा मिश्रा, योगेंद्र सिंह व गरिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें