फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के नाम पर शिक्षको का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेगा यूटा

विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी 50 - यूटा की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल व पदाधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की बैठक मंगलवार को बिधूना ब्लाक में एक गेस्ट हाउस में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं व उनके निस्तारण पर चर्चा की गई। विद्यालयों में निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न पर पदाधिकारियों ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल और महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता ने कहा कि किसी भी शिक्षक का शोषण न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए।
शिक्षकों ने बताया कि अधिकारी निरीक्षण के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। जिला संगठन मंत्री शरद कुमार ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी शिक्षकों का शोषण नहीं कर पाएगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री शरद कुमार, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाथम, राजेश कुमार शाक्य, विनय वर्मा, यूटा कन्नौज जिला उपाध्यक्ष अनिल पाल, जिला संयुक्त मंत्री नेत्रपाल सेंगर, जिला संगठन मंत्री शशिकांत गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें