फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जिले के 10 केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे व दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में पंजीकृत आठ हजार परीक्षार्थियों में 7059 परीक्षार्थी शामिल हुए, 941 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने दस सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह उड़न दस्ता व जोनल मजिस्ट्रेट बनाए थे। शुक्रवार को 10 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 7059 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि परीक्षा के दौरान 941 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रवेश दिया गया। बिना मास्क किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। जिन परीक्षार्थियों ने मास्क नहीं लगाया था, उन्हें केंद्र पर मास्क मुहैया कराए गए। शहर के तिलक महाविद्यालय में निर्धारित समय से पहले परीक्षार्थियों की खासी भीड़ जमा हो गई। यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कालेज में अंदर जाने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद की अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें