फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को उद्यमिता योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पशु पालन और डेयरी विभाग की उद्यमिता योजनाओं के तहत कामन सर्विस सेंटर पर शिविर लगाया गया। जिसमें पशु पालकों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उद्यमिता योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के तीन गांव सलेमपुर नवलसिंह, पसाईपुर केशमपुर व उमरी के पशु पालकों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को भाग्यनगर ब्लाक के उमरी पंचायत में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक सिंह व सीएससी के जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार, औरैया ब्लाक के सलेमपुर नवलसिंह में डॉ. मोहर सिंह व सीएससी जिला प्रबंधक आनंद सोनी व पसईपुर केशमपुर में डॉ. बीबी यादव व जिला समन्वयक अनुज कुमार ने करीब 100 पशुपालकों जानकारी दी।
बताया कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत बकरी और भेड़ पालन को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जाता है। इस मिशन के तहत किसानों को सब्सिडी तो मिलती ही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर सस्ते दर पर लोन भी मुहैया कराया जाता है। पशुपालकों को लाभ देने के उद्देश्य से सरकार ने नेशनल लाइव स्टाक मिशन पोर्टल लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें