फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान व पेड़ गिरे, मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। फफूंद क्षेत्र के गांव दखलीपुर में गुरुवार दोपहर बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। जिससे चार मवेशियों की मौत हो गई। वहीं अजीतमल के हैदरपुर में दीवार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन

दखलीपुर निवासी किसान राकेश बाथम ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसका मकान ढह गया। जिससे मलबे में चार मवेशी दब गए। मकान गिरने की आवाज से ग्रामीण दौड़ पड़े और मलवा हटाकर पशुओं को निकाला लेकिन तब तक तीनो गाय और बछड़े की मौत हो गयी थी।
ग्राम प्रधान मोहित सिंह ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी है। वहीं अजीतमल के अमिलिया के पास पुराने मुगल रोड ओर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। हैदरपुर पंचायत के मजरा गांव सुरजनपुर में बरगद का पेड़ गिरने से दिनेश कुमार की भैंस दबकर मर गई।
विज्ञापन

एसडीएम विजेता ने बताया कि सभी लेखपालों एव कानून गो को क्षेत्र में नजर रखने के लिए कहा गया है जो भी नुकसान होगा उसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें