फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने अधिकारियों के कसे पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने विभागीय अधिकारियों के साथ किसान हित में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 11 लाभार्थियों को कार्ड प्रदान किए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र की परियोजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। भूमि संरक्षण अधिकारी अभियंत्रण ने पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी लगन और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें कि किसान क्रेडिट कार्ड बनने में दलालों की कोई भूमिका न हो और यदि ऐसा कोई तथ्य संज्ञान में आए तो कड़ी कार्रवाई करें। सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि सहकारी समितियों पर खाद की कमी पर कार्रवाई करें। किसानों को उर्वरक वितरण में कोई समस्या या कमी का सामना न करना पड़े। बैठक प्रारंभ होने से पहले राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 11 किसानों को कार्ड प्रदान किए।
रुरुगंज प्रतिनिधि के अनुसार-कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का स्वागत जिला पंचायत विद्यालय में एक समारोह के दौरान किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि रुरुगंज में जल निकासी की समस्या को शीघ्र ही दूर किया जाएगा। बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार- कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत के प्रथम नगर आगमन पर वैश्य समाज और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।स्वागत के दौरान मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, डा.धनश्याम सिंह सेंगर, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, निर्मल गुप्ता, कौशल पोरवाल, रवि पोरवाल, सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेला प्रतिनिधि के अनुसार- क्षेत्र के ग्राम पिपरौली शिव, याकूबपुर, कैथावा, बाँधमऊ, कशहरी में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का स्वागत किया गया। भाजपा नेता राजेंद्र बाबू मिश्रा, बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामजी चतुर्वेदी, जयप्रकाश अवस्थी, नवनीत राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विधायक अनुज देवेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अभय सेंगर, रोहिताश राजपूत, राहुल चौहान, शीलू कुशवाहा, दिलीप पोरवाल, संजय सविता, प्रवेश यादव, शीलू ठाकुर, जेपी त्रिवेदी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री के पास फिर पहुंचा बर्रु गांव की नाली का विवाद
दिबियापुर (औरैया)। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम बर्रू का नाली विवाद एक बार फिर से राज्यमंत्री के सामने पहुंचा। लोगों ने कहा कि पूरा गांव एक तरफ है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी एकतरफा फैसला लेकर नाली की रुख मोड़ रहे हैं। गांव के लोगों पर मुकदमे लगा दिए गए हैं। नाली विवाद का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की। राज्यमंत्री लाखन सिंह ने एसपी औरैया से बात कर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, नवनीत गुप्ता, गौरव राजपूत छोटू, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें