फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग के पेड़ से फांसी पर झूला आवास विकास परिषद का चतुर्थ श्रेणी कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास कालोनी निवासी आवास विकास परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव ग्राम करमपुर में एक बाग में पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने भूत-प्रेत के कारण परेशान होता बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास निवासी राम कुमार तिवारी (58) पुत्र रामस्वरूप जो आवास विकास परिषद में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने उसका शव पैतृक गांव करमपुर स्थित उसके खुद के बाग से पेड़ पर अंगौछे के सहारे झूलता हुआ बरामद किया। मृतक के पुत्र अतुल ने बताया कि उनके पिता 29 अगस्त को दोपहर दो बजे घर से साइट पर जाने की बात कहकर निकले थे, तब से नहीं लौटे। इस बीच सभी जगह उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आज उनका शव पुलिस ने बरामद किया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से बताया गया कि उनके ऊपर भूत-प्रेत का चक्कर है। एक साल पहले भी वह गांव में नाले में बेहोशी की हालत में पड़े पाए गए थे। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के तहत मृतक रामकुमार तिवारी ने चार दिन पहले आवास विकास कार्यालय में भी एकांत पाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तभी अचानक पहुंचे कर्मियों ने उन्हें बचा लिया था।
विज्ञापन

पिता की मौत से बच्चे परेशान
औरैया। फांसी लगाकर मौत को गले लगाने वाले अधेड़ रामकुमार तिवारी के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिसमें सबसे बड़ा पुत्र अनिल उसके बाद अतुल व तीसरे नंबर पर गौरव हैं। इसमें से अनिल व अतुल की शादी हो चुकी है। वहीं पुत्रियों में पूजा चौथे व पांचवें नंबर की रूबी की भी शादी हो चुकी है। जबकि छठवें नंबर की पुत्री रुचि अभी बीएससी में पढ़ रही है। पिता की मौत से घर के लोग बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें