औरैया। वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर कबाड़ व बेकार वस्तुओं से आकार ले रहा खिलमिल पार्क अब अंतिम चरण में है। करीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 50 बीघा में फैला यह पार्क युवाओं, बच्चों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। पार्क को अत्याधुनिक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। इसमें बच्चों के मनोरंजन से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी।
पार्क में डाकू-पुलिस सेल्फी प्वाइंट:
गब्बर सिंह, शोले के ठाकुर व विजय, चुलबुल पांडेय के साथ-साथ फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर और पान सिंह तोमर के कटआउट्स खास रहेंगे। इसके अलावा सात अजूबे एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, कॉलेजियम, क्राइस्ट द रीडेमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी और ताजमहल की आकृतियां भी दिखेंगी।
विरासत जोन:
गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी का औरैया आगमन, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर और संकट मोचन मंदिर की झांकियां।
किड्स जोन:
बस, ट्रक और जेसीबी के आकार में बच्चों के लिए खास झूले व फिसल पट्टी।
-