फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस से की शिकायत तो पति ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस के भय से पति ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बनारसीदास निवासी डिंपल यादव ने बुधवार की दोपहर में पुलिस के डर से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अस्पताल में मौजूद पत्नी पूनम ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो पुत्रियां हुई। एक पुत्री की असमय मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुत्र की चाह में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन वह पुत्री की भविष्य की सोचकर शांत रही।
आरोप लगाया कि ससुराल वालों की शह पर पति उसे आए दिन मारता पीटता है। कई बार ससुराल वालों ने उसे घर से निकालने का भी प्रयास किया। बुधवार को पति ने कमरे की चाबी मांगी। पीड़िता ने बताया कि उसने चाबी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पति ने उसे फिर से प्रताड़ित किया। इस पर वह कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जानकारी होने पर पति डिंपल ने पुलिस के भय के कारण घर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। युवक को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें