फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटस्ट्रोक के मिले मरीज, अधिक पानी पीने की सलाह

विज्ञापन
याकूबपुर अस्पताल में मरीजों को दवा देती फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे लोगों में ज्यादातर हीटस्ट्रोक के मरीज रहे। लोगों ने बुखार आने, पेट व आंख में जलन होने की समस्या बताई। जिस पर डाक्टरों ने गर्मी में अधिक पानी पीने और ताजे भोजन का सेवन करने के साथ धूप व गर्मी से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

शहर के इटावा रोड स्थित प्रार्थना नर्सिंग होम में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए शिविर में काफी संख्या में मरीज परीक्षण कराने पहुंचे। मरीजों ने चिकित्सकों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य कैसे ठीक रहे इसकी सलाह ली। शिविर में डॉ.जीएन अग्रवाल ने लगभग सवा सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे ज्यादा संख्या वायरल बुखार, उल्टी-दस्त व ब्लड प्रेशर संबंधी मरीजों की रही।
हीट स्ट्रोक के मरीजों को चिकित्सक ने धूप में बाहर निकलने से पहले पानी पीकर और सिर को ढक कर निकलने की सलाह भी दी। कहा कि तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। शिविर में डॉ. प्रार्थना ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें अधिकांश महिलाओं में खून की कमी पाई तो उन्हें आयरन की गोलियां खाने की सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर उन्हें आराम करने और किसी भी प्रकार का वजन न उठाने की सलाह दी। कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है, इसलिए पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। अपने अंदर पानी की कमी न होने देें। दोपहर दो बजे तक चले निशुल्क शिविर में पहुंचे महिला व पुरुष मरीजों ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर शिविर का पूरा लाभ उठाया।

याकूबपुर अस्पताल में ओपीडी कक्ष में बंद दरवाजा। संवाद- फोटो : AURAIYA

ओपीडी के समय खाली पड़ी डाक्टर की कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें