फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मौसम का मिजाज बदलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही गले में खराश, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। 50 शैया अस्पताल में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे है। चिकित्सक इलाज के साथ सावधानी बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में लगभग 400 मरीजों ने पर्चा बनवाया। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में बदलाव से मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी, सैंपल कलेक्शन सेंटर, लैब टेस्ट रिपोर्ट सेंटर और रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट सेंटर पर लाइन में लगे मरीजों के तीमारदार घंटे भर से लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। वहीं, गरीबों को मिल रही मुफ्त इलाज की सुविधा देने में जुटा अस्पताल प्रशासन सभी कुछ सही होने का दावा तो कर रहा है, लेकिन धरातल पर सुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है।
50 शैया के सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि बच्चों के साथ बुजुर्गों में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण ज्यादा मिल रहे हैं। इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव और प्रदूषण से लोगों में रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता कम होना है। उन्होंने बीमार व्यक्ति को ऐसे में घर में आराम करने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने और ठंडे पानी को छोड़कर गर्म पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पर शुक्रवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण की खिड़की पर मरीज एवं उनके तीमारदार लाइन लगाए देखे गए। शुक्रवार को डेढ़ से दौ सौ मरीज पहुंचे। ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ. अंशू कुशवाहा ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम से पीड़ित आ रहे है। कुछ मरीज अस्थमा और संक्रमण के भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें