फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। खेत की रखवाली करने गए किसान पर अन्ना मवेशियों ने हमला कर दिया। घायल किसान को स्थानीय लोगों ने परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रुरुगंज निवासी जगदीश सिंह यादव (52) बुधवार शाम खेत में बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे। शाम सात बजे खेत में कुछ मवेशियों का झुंड घुस आया। वह मवेशियों को भगाने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच एक मवेशी (सांड़) ने उन पर हमला कर दिया। मवेशी के हमले से किसान घायल हो गए। यह देख आसपास मौजूद किसान दौड़ पड़े। परिजनों को सूचना देकर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान जगदीश की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। चौकी प्रभारी तमनय चौधरी ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें