फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर ट्रक खांई में गिरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। बेला-कन्नौज मार्ग पर गपचारियापुर गांव के पास सोमवार देर रात कार को बचाने में मौरंग से लदा ट्रक बेकाबू होकर खाईं में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। उसके बाद खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मौरंग लेकर एक ट्रक झांसी से कन्नौज जा रहा था। रात करीब 11 बजे ट्रक गपचारियापुर गांव के पास पहुंचा तभी सड़क पर एक कार सामने आ गई। कार को बचाने के चक्कर मं चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो
बैठा और ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा।
हादसे में झांसी निवासी ट्रक चालक अरविंद कुमार व क्लीनर भल्लू सिंह घायल हो गए। रात में पास से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। ट्रक को खाई से बाहर निकलवाया। घायल ट्रक चालक ने बताया कि रात में कोहरे की धुंध भी थी। इसी बीच एक कार सामने से आ गई। कार को बचाने में हादसा हो गया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर ने बताया कि चालक व क्लीनर घायल हुए हैं। हादसे की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें