फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के अभ्यार्थी रोडवेज में कर सकेंगे निशुल्क सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को 22 से 24 जनवरी के बीच परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय से पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय से परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाए। उक्त सुविधा 22 से 24 जनवरी तक जारी रहेगी।
एआरएम आरएस चौधरी के अनुसार परीक्षार्थियों से परिचालक को प्रवेश पत्र की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति अवश्य प्राप्त करनी होगी। एक तरह से प्रवेश पत्र को ही बस का टिकट माना जाएगा। प्रवेश पत्र पर यात्रा का दिन, बस का नंबर, किराये की धनराशि आदि अंकित करना होगा।
विज्ञापन

22 केंद्रों पर 23559 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि 23 जनवरी को टीईटी की आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 23559 अभ्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में सचल दल के साथ ही चार सेक्टर व 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें