कानपुर के लिए...
गोमती के स्थान पर वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
लखनऊ में काम शुरू होने से 12 जुलाई तक गोमती रहेगी रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। लखनऊ स्टेशन पर वाशेबल एप्रेन का काम होने के कारण मंगलवार से 12 जुलाई तक गोमती एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसके निरस्त होने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मंगलवार को गोमती एक्सप्रेस के रद्द रहने के पहले दिन गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर 22857 संत्रागाची से आनंद विहार टर्मिनल का फफूंद में स्टापेज दिया गया। यात्रियों ने प्रतिदिन गोमती के स्थान पर दूसरी ट्रेन का स्टापेज दिए जाने की मांग की है।
बता दें कि रात में ऊंचाहार गुजर जाने के बाद मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे गोमती एक्सप्रेस फफूंद से दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन है। इसके बाद आने वाली मुरी, कालका, महानंदा एक्सप्रेस घंटों लेट होने के कारण गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे मुफीद रहती है। कानपुर से औरैया जिले के विभिन्न कार्यालयों में आने वालों और अन्य रोजाना यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन सबसे अच्छी ट्रेन है। लखनऊ में वाशेबल एप्रेन का काम शुरू होने के कारण गोमती एक्सप्रेस 25 जून से 12 जुलाई के बीच रद्द कर दी गई है। इस ट्रेन के रद्द होने के कारण दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी है। मंगलवार की सुबह गोमती एक्सप्रेस रपहले दिन रद्द रही। यात्रियों की मांग पर गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर वीकली चलने वाली 22857 नानस्टाप ट्रेन को पनकी, रूरा, झींझक,फफूंद, इटावा में स्टापेज दिया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर, इटावा जाने वाली 64153 मेमो पैसेंजर के लगभग 5 घंटे देरी से पहुंचने पर यात्री खासे परेशान रहे। मेमो पैसेंजर अपरान्ह लगभग 1 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची।