फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान आवास विकास के वाशिंदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आवास विकास कालोनी परिसर में जलभराव की समस्या से निजात न मिलने से परेशान लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का निस्तारण न किया गया, तो वह पालिका के अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी परिसर में सालों से जलभराव की समस्या है। बरसात बंद होने के बाद भी कालोनी की अधिकांश सड़कों पर जलभराव है। इसके कारण आवागमन दूभर है। सोमवार को आवास विकास जन कल्याण समिति के बैनर तले कालोनी के लोग नगर पालिका परिषद पहुंचे और ईओ को बलवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष प्रेमनरायन संखवार और महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कालोनी के पार्कों की सफाई न होने से वह कूड़ाघरों में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर राजीव कुमार शुक्ल, अवध नरेश शुक्ल, विशाल पोरवाल, हरिओम वर्मा, अंजनी कटियार, नवीन पोरवाल, आलोक त्रिपाठी, शशिवेंद्र प्रजापति, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें