फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों को संतुष्ट कर समस्या का करें समाधान- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में समस्याएं सुनीं गईं। जिसमें कुल 122 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को गंभीरता से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायती प्रार्थना पत्रों का स्वयं परीक्षण करें और प्रयास करें कि शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए, उसे बार-बार भटकना न पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिव्वस में कुल 122 शिकायतें आईं। जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिकायतों में राजस्व 40, पुलिस 15, विकास विभाग 25, विद्युत विभाग 12, अन्य विभागों की 30 शिकायतें रहीं।
इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सुनीति ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए इसके निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। इस अवसर पर सदर विधायक रमेश दिवाकर सहित तहसील सभागार में सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अजीतमल में 88 शिकायतें, कोई निस्तारित नहीं
अजीतमल (औरैया)। मुख्य विकास अधिकारी ब्रजकिशोर पाठक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कुल 88 शिकायतें आईं, जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका है। इस दौरान अमावता निवासी चंद्रभान सिंह ने चकरोड खोले जाने, फूलपुर ग्राम के निवासियों ने प्रधान के साथ मिलकर जल निकासी रोकने वालों पर कार्रवाई, शिवाजी नगर निवासिनी मुन्नी देवी ने पुत्र को अज्ञात लोग उठाकर ले जाने, ग्राम सुरायंदा निवासी आमोद कुमार ने कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अली खान, तहसीलदार संध्या शर्मा, खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें