फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित होगें सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त गुरुजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में जिले के तिलक महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. डीएन बाजपेई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. डीएन बाजपेई ने शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया है। उन्होंने बताया कि 1971 में शहर के तिलक महाविद्यालय के भूगोल विभाग में नियुक्ति हुई थी। इसके बाद 1995 में विभागाध्यक्ष बनाए गए। 2001 में उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से बोर्ड ऑफ स्टडीज का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही 2003 में महाविद्यालय में तीन बार प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहे। इस लंबे दौर को तय करने के बाद 30 जून 2012 को वह सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मानित होने वाली सूची में नाम आने पर इसे गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें