फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारी निवासी पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर पति समेत तीन ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़िता ने चार लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता मोहिनी पुत्री महेश चंद्र तिवारी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार फरवरी 2020 को मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी विशाल पांडेय पुत्र सुदामा लाल पांडेय के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन उस पर चार लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। चौथी की विदा कराने के दौरान ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया। इस पर परिजनों के समझाने पर किसी तरह से मान गए। कुछ दिन तो सब ठीक रहा।
गौना की विदा के पश्चात ससुरालीजनों की प्रताड़ना बदस्तूर जारी रही। आए दिन मारपीट और गालीगलौज करते रहते थे। पीड़िता ने बताया कि 24 नवंबर 2020 को रात 8 बजे पति, ससुर व सास सुशीला देवी ने दहेज की मांग पूरी न करने पर गालीगलौज कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति विशाल, ससुर सुदामा व सास सुशीला देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें