फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में दिबियापुर अव्वल, इटावा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती ने संकुल स्तरीय विज्ञान मेला और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें दिबियापुर की टीम अव्वल रही। इटावा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता 20 जनवरी को उरई में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक राघव मिश्रा, प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी ने किया। प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। संकुल विज्ञान प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने विज्ञान मेला और संकुल खेलकूद प्रमुख ऋषि ने खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। प्रबंधक राघव जी ने कहा कि विद्या भारती की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ाती हैं। खेलकूद व विज्ञान प्रतियोगिता में औरैया और इटावा जिले के चार विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। दिबियापुर के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। दूसरे स्थान पर मोतीझील इटावा के खिलाड़ी रहे।
विज्ञान प्रश्न मंच की किशोर वर्ग प्रतियोगिता में श्रद्धा दुबे, भव्या यादव और गौरव भारती ने, तरुण वर्ग में अपूर्वा मिश्रा, पूर्वा यादव और पावनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पत्र वाचन की किशोर वर्ग प्रतियोगिता में रुद्र नारायण, तरुण वर्ग में अक्षत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रयोग में किशोर वर्ग में स्नेहा शुक्ला, तरुण वर्ग की भौतिकी विज्ञान में अमन, रसायन विज्ञान में आदर्श तिवारी और जीवविज्ञान में सृष्टि दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वैदिक गणित के किशोर वर्ग में शिल्पी, आनंद पाठक, कृष्ण कुमार शुक्ला और तरुण वर्ग में शशांक तिवारी, हिमांशु तोमर और पावनी राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिवानी व गौरव ने 100 मीटर दौड़ में, साजन बाबू व खुशबू ने 3000 मीटर में, अंशु व राहुल ने 800 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में कार्तिक ने गोला फेंक में, जुगल किशोर ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, किरंगचुंग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें