फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूबपुर में वायरल बुखार का प्रकोप, डेंगू ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। याकूबपुर में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप है। कई पीड़ित कानपुर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चारों तरफ फैली गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि याकूबपुर में एक ही परिवार के तीन लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें दो युवक और एक महिला शामिल हैं। सैंपलों की रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा कन्नौज से प्राप्त हुई है। मरीज घर पर हैं, जिनका उपचार चल रहा है। टीमें बुधवार सुबह गांव पहुंचेंगी। अब कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज धूप से वायरल का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।
याकूबपुर कस्बे के कई मोहल्लों में 25 से 30 घरों में लोग बुखार पीड़ित हैं। ग्रामीण शिव सिंह, जितेंद्र राजपूत, सतीश स्वर्णकार, सोवरन सिंह, निशांत राजपूत, सुनीता देवी ने बताया कि उन्हें कई दिन से बुखार है। उनके परिवार व पड़ोस के लोग अधिक बीमार होने पर कानपुर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। कस्बे के इलाकों में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
ओपीडी में रोजाना आ रहे 250 मरीज
स्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार, बेला, बिधूना समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में रोजाना 200 से 250 मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। इसके अलावा जुुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसके बाद भी जलभराव वाले स्थानों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

याकूबपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. नवीन ने बताया कि 10 दिन पहले 30 मरीजों की जांच हुई थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। डेंगू के जांच के लिए किट नहीं है। जिससे जांच कराई जा सके। जहां लोग बीमार मिल रहे हैं, स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें