फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लक्ष्य से पीछे रहने पर दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। इसके बाद भी कुल 11 हजार लोगों ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 130 टीका केंद्र बनाए गए थे। इनके स्लॉट सोमवार देर रात खोले गए। इन सेंटरों पर 11 हजार 69 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। दोपहर को लाभार्थियों की संख्या कम हो गई।
जिले में अब कुल छह लाख 61 हजार 517 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें पांच लाख 54 हजार 135 लाभार्थियों ने पहली और एक लाख सात हजार 1782 लाभार्थियों ने दोनों डोज लगवाईं हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को 42 हजार लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन जिले के 178 केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 19 हजार लाभार्थियों को ही टीका लगाया गया था। दूसरे दिन भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें