फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, पिछले साल का टूटा रिकार्ड

विज्ञापन
पुरुषोत्तमपुर में मरीजों का उपचार करती चिकित्सकों की टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुने डेंगू मरीज मिल चुके हैं। वहीं वायरल का प्रकोप भी बढ़ गया है। बुधवार को तीन गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि एक गंभीर मरीज को सैफई रेफर किया गया है। स्वास्थ्य टीमों ने सात गांवों में जाकर ग्रामीणों की जांच कर दवाएं दीं। पिछले साल 10 डेंगू के मरीज मिले थे जबकि इस साल अब तक 21 मरीज मिल चुके हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो डेंगू के लक्षण वाले 50 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जिले के याकूबपुर में एक परिवार के तीन सदस्य डेंगू संक्रमित मिले थे। बुधवार को याकूबपुर, ऐरवाकटरा, खानपुर, पुरुषोत्तमपुर, बेला समेत सात गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह 10 बजे से ही डेरा जमा दिया। खानपुर में 90, पुरुषोत्तमपुर में 59 समेत अन्य गांवों में कुल 400 से अधिक मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। बुधवार को 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में 423 मरीज पहुंचे। इनमें वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या 350 रही। तीन गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में आए 11 वर्षीय बालक अमन की प्लेटलेट्स कम होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है।
चार घरों में मिले लार्वा, चेतावनी दी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. लाल साहब ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रहीं हैं। इस दौरान चार घरों में लार्वा मिलने के कारण चेतावनी दी गई है। बताया कि मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जो घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

वर्ष डेंगू के मरीज
2018 27
2019 36
2020 10
2021 21 (अब तक)
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में डीडीटी, टेमीफॉस, मैथालियान की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में हैं। इसका छिड़काव कराया जा रहा है। बीमारी प्रभावित गांवों टीम जाकर इलाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें