औरैया। पुरानी पेंशन की मांग कर रहे शिक्षक व कर्मचारियों के संगठन अटेवा की बैठक में निजीकरण का विरोध व पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की गई। सोशल मीडिया में मांगों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी विभागों के कर्मचारियों को शामिल व सक्रिय कर जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
अटेवा के जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि संगठन देश भर में पेंशन बहाली व निजीकरण के खिलाफ आवाज उठा रहा है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और निजीकरण देश के कर्मचारियों के लिए घातक है। सभी विभागों के कर्मचारियों को इसके खिलाफ लामबंद होना चाहिए। महामंत्री राशिद सिद्दीकी ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी हमारे साथ हैं। जिला मंत्री अमित बिसारिया ने कहा कि संगठन में ब्लाक स्तर पर महिला कर्मचारियों को भी अधिक संख्या में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने सुनील कुमार को तहसील संरक्षक बिधूना, तरुण राज को तहसील अध्यक्ष बिधूना, रविकांत दीक्षित को तहसील महामंत्री बिधूना नियुक्त किया। पूनम पोरवाल को महिला मोर्चा महामंत्री, शशांक पांडे को औरैया नगर अध्यक्ष, अभिषेक को ब्लॉक अध्यक्ष, सुभाष रंजन दुबे को ब्लाक मंत्री, भूपेंद्र सिंह को ब्लाक संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर जिला संरक्षक अभिनेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार, केशव यादव, देवेंद्र राजपूत, आशुतोष शुक्ला, अजय वर्मा, पूनम पोरवाल, विवेक शुक्ला, दिनेश कुमार, शाहिद, विक्रांत पोरवाल, ओमप्रकाश, नदीम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।