फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के साथ नहर में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
निचली गंगा नहर पुल के पास जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर पुल के नीचे बुधवार को मवेशियों के शव के साथ अधेड़ का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे और हत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गंगा नहर पुल के नीचे चार मवेशियों के शव देखकर ग्रामीण ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। शवों के बीच अधेड़ का शव देखकर ग्रामीण दंग रह गए। उन्होेंने पुलिस को जानकारी दी।
मजिस्ट्रेट करन सिंह, क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों मवेशियों और अधेड़ का शव निकलवाया। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हादसे की भी चर्चा है। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ चुका था। शरीर पर काला हाफ पैंट, नीली बनियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें