फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढरकन के युवक की गुडग़ांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गुरुग्राम में रह रहे थाना क्षेत्र के गांव ढरकन निवासी युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी भरत कुमार उर्फ बारीस (20) पुत्र ब्रजपाल सिंह शाक्य ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम गुरुग्राम में ही रह रहे बड़े भाई कौशल को सूचना मिली कि भरत कुमार को कई बार बाहर से बुलाया गया, लेकिन कोई आहट नहीं मिल रही है। इसपर कौशल मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। यहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें