फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश पुर्वा में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पासे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अजीतमल थाना क्षेत्र के गणेश पुरवा में विगत 20 नवंबर की रात सत्यप्रकाश उर्फ बड़े लला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन मंजू देवी ने बड़े भाई जयप्रकाश व गांव के नरेश, मनोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिस पर पुलिस ने भाई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो नामजद फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के अनंतराम टोल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। जिस पर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें