फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर अंक आने पर खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड इलाहाबाद की हाईस्कूल परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी। 22,546 परीक्षार्थियों में 17,546 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बेटियों का प्रतिशत ज्यादा रहा। बोर्ड परीक्षा परिणाम में औरैया ने प्रदेश में 53वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन



हाईस्कूल में छात्राओं ने फिर से अपना जलवा बिखेरा। 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल पंजीकृत 26,420 परीक्षार्थियों में 22,432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमेें 17,546  परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इस बार परीक्षा में 9,240 छात्र शामिल रहे। आठ हजार तीन सौ छह छात्राएं शामिल रहीं। बोर्ड परीक्षाओं में जिले में चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा दिशा ने 93.33 प्रतिशत के साथ  560 अंक पाकर टॉप छात्राओं की सूची में जिले में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया। वहीं दूसरे स्थान पर बाल विकास संस्थान बाबरपुर के राघवेंद्र तिवारी ने 93 प्रतिशत के साथ 558 अंक प्राप्त किए। बाल विकास संस्थान इंटर कालेज बाबरपुर की ही सृष्टि ने 556 अंकों के साथ 92.67 प्रतिशत प्राप्त किए। तिलक इंटर कालेज औरैया के अभय श्रीवास्तव ने 548 अंक के साथ 91.33 प्रतिशत प्राप्त किए। एसवीएम इंटर कालेज दिबियापुर के आर्यमन शुक्ला 547 अंकों के साथ 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसपी शिवानंद दिबियापुर की छात्रा खुशबू ने 547 प्राप्त कर 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरएसजीएस इंटर कालेज की छात्रा रितु राजपूत ने 547 नंबरों के साथ 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्री गोपाल इंटर कालेज के छात्र कृष शुक्ला 544 अंकों के साथ 90.67 प्रतिशत की श्रेणी बनाई। इसी विद्यालय की नेहा ने 542 अंकों के साथ 90.50 प्रतिशत पर अपना मुकाम बनाया। वंश गुप्ता ने 542 अंकों के साथ    90.33 प्रतिशत पाकर एसवीएम इंटर कालेज, दिबियापुर में अपना रुतबा कायम किया। वहीं श्रीराधाकृष्ण इंटर कालेज के छात्र सूरज सिंह    ने 541    अंकों के साथ    90.17 प्रतिशत प्राप्त किए।  एसवीएम इं.का. दिबियापुर कौशल कुमार  ने 541 अंकों के साथ 90.17 प्रतिशत प्राप्त किए। बाल विकास संस्थान इंटर कालेज बाबरपुर की छात्रा मांसवी ने 540 अंकों के साथ 90.00 प्रतिशत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें