फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली शिव बरात, बरसे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के स्वर्ण जयंती दशहरा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को शिव बरात के साथ हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने बरात को झंडी दिखा कर रवाना किया। बरात में शिवजी के अलावा अन्य रथों पर नौ देवियों की सजीव मूर्तियों के साथ किसान और अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकली शिव बरात का कस्बा में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर शिव बरात फफूंद के रामलीला मैदान से शुरू हुई जो कस्बे के मोहल्ला चमनगंज, कटरा हेमनाथ, तिवारियान, कायस्थान से होती हुई रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। बरात में रथों पर सजधज कर बैठी नौ देवियों की अनुपम छठा देखते ही बनती थी। वहीं ट्रैक्टरों पर सवार भगवान शंकर के शिष्य रावण, परशुराम के अलावा राम-लक्ष्मण की झांकियों का लोगों ने पूरा आनंद उठाया। शिव बरात में राधाकृष्ण का नृत्य, भारत माता, मां दुर्गा, गणेशजी, सांई बाबा, विष्णु भगवान, काली माता आदि की झांकियां भी शोभा बढ़ा रहीं थीं।
इस मौके पर बरात में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बरात का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, दया नारायण मिश्रा, भरत अग्रवाल, ओम बाबू तिवारी, मुकेश भारतीय, मानवेंद्र पोरवाल, अननी तिवारी, धीरज शर्मा, प्रमोद तिवारी, उमेश अवस्थी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनुराग तिवारी, प्रशांत मिश्रा, सुधांशु शुक्ला आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें