फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्या उद्धार का मंचन देख भाव विभोर हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बा में चल रहे दशहरा महोत्सव में रामलीला मंचन के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया। इसे देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। इस दौरान भक्त श्रीराम की जय जयकार करते रहे।
विज्ञापन

फफूंद मेें दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे व जिपं सदस्य बलवीर राजपूत ने भगवान राम दरबार की आरती उतार कर रामलीला का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सीख लेनी चाहिये। इस तरह के आयोजन से समाज नई सीख मिलती है। मंचन के दौरान गुरु विश्वामित्र मारीच द्वारा हवन यज्ञ में बाधा उत्पन्न करने से परेशान होकर श्रीराम व लक्ष्मण को उन्हें सौंपने की बात करते हैं। इस पर राजा दशरथ उन्हें विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं।
कलाकारों ने गुरु के आश्रम जाते समय श्रीराम व लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध की लीला का सजीव मंचन प्रस्तुत किया। इसके अलावा सुबाहू व मारीच वध का मंचन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार की लीला के मार्मिक मंचन से श्रोता भावविभोर हो गए। दर्शक रामलीला देखने सुबह तक डटे रहे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, प्रमोद तिवारी, प्रेम गुप्ता, मानवेंद्र पोरवाल, अन्नी तिवारी, धीरू शर्मा, अनुराग तिवारी, श्यामू अग्निहोत्री, ओम बाबू तिवारी, राजू पाण्डे व विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें