फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में विराजे शिवजी और राधा-कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल(औरैया)। कस्बा में भगवान शिव और राधा कृष्ण मंदिर से गांव तक श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद श्रीसंकट हरण हनुमान मंदिर में मंत्रोचारण के बीच मृत्युंजय महादेव और राधा कृष्ण की सपरिवार मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो सहायल दिबियापुर मेन रोड से सारी-लहरापुर रोड होते हुए मंदिर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की रही।
भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। उमेश, अनुपम, गोविंद, बड़े कुशवाह, हीरा परिहार, गोपाल, सुभाष तिवारी, सोनू मिश्रा, राजेश राजपूत, गनी तिवारी, मयंक, सुधीर त्रिवेदी, बुद्धू पोरवाल, संकुल तिवारी व अजय पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ी भीड़
कंचौसी (औरैया)। शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल है। नवरात्र के दूसरे दिन मां के स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। भक्तों ने महाश्रृंगार के बाद 56 भोग और महाआरती की। कस्बे में शारदीय नवरात्र महोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्तिरूपेण मां दुर्गा की पूजा हो रही है। मां दुर्गा के जयकारों और ढाक-ढोल की थाप से वातावरण गूंजता रहा। छोटे शुक्ला, डॉ. प्रेमचंद गुप्ता, डॉ. रामचन्द्र गुप्ता, ताराचंद पोरवाल, मनीष पोरवाल, दीपेश शुक्ला, मनीष यादव, सतेन्द्र पोरवाल आदि भक्त महाआरती में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें