फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली शालिग्राम की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। शालिग्राम और तुलसी का विवाह जिले में धूमधाम से हुआ। कस्बे में बरात निकाली गई। जो प्राचीन राधा वल्लभ मंदिर पहुंची। जहां पर विधिविधान से विवाह की रस्म पूरी हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में आस्थावान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के दयालक्ष्मी शिशु मंदिर (दयालु मंदिर) से भगवान शालिग्राम की बरात रथ पर धूमधाम से निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कस्बे के मोहल्ला तिवारियान, जोगियांन, बकरमंडी, होमगंज, चमनगंज, मुख्य बाजार, कटरा हेमनाथ होते हुए बरात प्राचीन राधावल्लभ मंदिर पर पहुंची। इस दौरान लोग मंगलगीत गाए और बरात पर पुष्प वर्षा की। मंदिर प्रांगण में भगवान शालिग्राम और तुलसी मय्या का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें