पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र असेनी के सहायक को शनिवार शाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बाले का पुर्वा का मूल निवासी एवं वर्तमान में कैलाश बाग दिबियापुर में रहने वाले शनि कुमार (40) पुत्र शिवलखन पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र असेनी पर तैनात है। शनिवार शाम वह बाइक से केंद्र से वापस लौट रहा था। दिबियापुर बेला मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने शनि को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पहचान के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन पहुंचे। परिजन शव को लेकर दिबियापुर थाने पहुंचे। यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक ने लगभग 15 वर्ष पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके स्थान पर नौकरी पाई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हेलमेट पहने होता तो बच जाती जान
मृतक शनि हेलमेट नही लगाए था। टक्कर के बाद सड़क पर गिरा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।