घास छीलने गई महिला से रेप का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला एक शख्स बताया जा रहा है। हरकत में आई छावनी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी रंजीत उर्फ काके के खिलाफ रेप, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी ने मौके का मुुुआयना कर पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी फिलहाल फरार है।
छावनी क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला का आरोप है कि 22 मार्च की सुबह वह पशुओं के लिए सीवान में घास छीलने गई। इसी दौरान बगल के गांव का अधेड़ रंजीत उर्फ काके पहुंच गया। अकेली देख उसने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।